सरधना । वैश्य मंच की एक बैठक मनोज बंसल के आवास पर हुई। बैठक में वैश्य युवा मंच अध्यक्ष पुनीत जिंदल ने संगठन का विस्तार करते हुए वैश्य मंच अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता को विश्वास में लेकर वैभव बंसल को कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है । वैभव बंसल को यह जिम्मेदारी मिलने पर वैश्य मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वैभव बंसल का स्वागत किया । वैश्य मंच अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि वैभव बंसल संगठन के लिए नींव का पत्थर साबित होंगा । उम्मीद है संगठन को मजबूत करने में कोई कसर बाकी नहीं छोडी जायेगी। इस अवसर पर वैसे मंच अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता युवा संगठन अध्यक्ष पुनीत जिंदल के अलावा बृजेश अग्रवाल ललित गुप्ता अमन गुप्ता बृजेश गुप्ता काव्य बंसल मोहित जिंदल अंकुर गुप्ता आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
