मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मेन रोड पर स्थित मैजिक डांस अकैडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा ( प्रशिक्षित श्यामक डाबर अंतर्राष्ट्रीय डांस केंद्र मुंबई ) को इंजिनियर्स डे पर सम्मानित किया गया महफ़िल रेस्टोरेंट बालाजी चौक मुजफ्फरनगर पर आयोजित इंजीनियर क्लब की ओर से इंजीनियर्स डे बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें इंजीनियर क्लब के सभी पदाधिकारी अधिकारयों सदस्य मौजूद रहे, श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड ( दिव्यांगों को समर्पित संस्था ) के सभी पदाधिकारियों अधिकारियों सदस्यों ने इंजीनियर क्लब द्वारा डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा को सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। इंजीनियर क्लब के सचिव वसंत गोयल ने कहा डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा बेस्ट डांस कोरियोग्राफर हैं जो दिव्यांग बच्चों को भी डांस का प्रशिक्षण देते हैं।
