Spa Centre की आढ़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 6 लड़कियां समेत 11 गिरफ्तार

पुलिस ने सिविल लाइंस क्षेत्र के एक स्पा सेंटर पर छापा मारा है। स्पा सेंटर से ग्यारह लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। इसमें छह युवतियां शामिल हैं। आरोपियों में से एक व्यक्ति निजी बैंक का प्रबंधक भी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं स्पा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

सिविल लाइंस क्षेत्र में प्रेम मंदिर के पास एक स्पा सेंटर चल रहा था। आसपास के व्यक्तियों में स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य होने की आशंका जताकर पुलिस से शिकायत की थी। इसके चलते कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक केदार सिंह चौहान ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार शाम को स्पा सेंटर पर छापा मारा।

पुलिस टीम में महिला दारोगा और महिला कांस्टेबल भी शामिल थी। पुलिस टीम ने मौके से ग्यारह लोगों को हिरासत में लिया। इनमें छह युवतियां भी शामिल हैं। आरोपियों में एक निजी बैंक का प्रबंधक भी बताया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *