बहसूमा। नगर पंचायत बहसूमा में मंडल उपाध्यक्ष विनीत अहलावत के आवास पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा सेवा के नियमित किए जाने वाले कार्यों के बारे में एक बैठक आयोजित की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने की कार्यक्रम का संचालन प्रदीप मान ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री समीर चौहान ने सेवा पखवाड़ा व नगर निकाय चुनाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही इस अवसर पर मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब संगठन के सिपाही हैं। ऐसे में हमारा उत्तरदायित्व व कर्तव्य बनता है कि हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को मनाए जाने वाले जन्मदिन को गरीब बस्तियों में जाकर उनकी सेवा कर कर सेवा ही संगठन है का संदेश देने का काम करे। साथ ही हम सभी को संगठन के सभी आगामी कार्यक्रमों रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण ,विविधता में एकता, स्वच्छता कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम आदि में पूर्ण सहभागिता निभानी है। साथ ही जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है दिसंबर तक चुनाव होने की प्रबल संभावना है ऐसे में हर एक कार्यकर्ता का उत्तरदायित्व कर्तव्य बनता है कि हम सब अपने अपने बूथ पर संगठन को सशक्त बनाने का काम करें प्रत्याशी कौन होगा इसकी चिंता हमें नहीं करनी है। हमको केवल भारतीय जनता पार्टी हमारा प्रत्याशी है ऐसा विचार कर कर पार्टी के लिए नियमित रूप से कार्य करना है क्योंकि इस बार हमें हर संभव प्रयास कर नगर निकाय के सभी पदों पर जीत हासिल करनी है । यह चुनाव वास्तव में हम सबके पार्टी के प्रति समर्पण के भाव को सिद्ध करेगा। इस अवसर पर ओमवीर प्रजापति आशीष सिंघल विनीत अहलावत, मनीष अहलावत, कालूराम नागर व अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
