प्रशासन की छापेमारी से ओयो होटल संचालको में मचा हड़कंप,होटल बंद कर फरार हुए संचालक

बडौत। बडौत नगर में प्रशासन द्वारा ओयो होटल पर की गई छापेमार कार्यवाही से संचालकों में हड़कंप मच गया।कुछ संचालक तो होटल बंद कर फरार हो गए। पिछले कुछ दिन से ओयो होटलों के खिलाफ हो रहे हंगामे व महिलाओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए बृहस्पतिवार को सीओ युवराज सिंह, एसडीएम सुभाष सिंह व इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने पुलिस टीम के साथ सीएचसी व पूर्वी यमुना नहर के किनारे संचालित ओयो होटल में छापेमारी की तो होटल संचालक में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने कई जोड़ो को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। जिसके बाद महिला कांस्टेबल को भी मौके पर बुलाया गया। महिला कांस्टेबल व अन्य पुलिस कर्मियों ने पकड़े गए जोड़ो से उनकी उम्र, आधार कार्ड नंबर सहित अन्य कागजात दिखाने को कहे और होटल संचालक से होटल खाेलने के लिए लाइेसेंस आदि अभिलेख देखने के लिए कहा, जो संचालक नहीं दिखा सका। दूसरे कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया। पुलिस ने वहां रखे कई रजिस्टर जब्त कर लिए। उधर सूचना पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और होटल खुलने के विरोध में हंगामा करते हुए पुलिस पर आपत्तिजनक में पकड़े गए जोडों को छोडने का आरोप लगाया और कहा कि होटल खुलने से माहौल खराब हो रहा है। स्कूल ड्रेस में छात्र हाेटलों में जा रहे हैं। वे किसी भी हालत में ये सब नही होने देंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *