राज्य
हृदय गति रुकने से दरोगा की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

कांंधला। थाना क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी दरोगा की हृदय गति रुक जाने के कारण मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक के शव का दाह संस्कार कर दिया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी दरोगा प्रदीप कुमार की तैनाती के अलीगढ़ के खैर थाना में चल रही थी।दरोगा विवेचना के मामले में कश्मीर में गया हुआ था।लौटते समय शनिवार की देर शाम उनके सीने में दर्द हो गया परिजन आनन-फानन में दरोगा को लेकर मेरठ के निजी अस्पताल में पहुंचे जहां उपचार के दौरान उनकी हृदय गति रुक जाने के कारण मौत हो गई मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया रविवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में गांव के श्मशान घाट में मृतक दरोगा का दाह संस्कार कर दिया है।




