खेत में पशुओं के लिए ज्वार लेने गए युवक अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग

बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के टयोढ़ी गांव में बुधवार की सुबह खेत में पशुओं के लिए ज्वार लेने गए युवक अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग। दो गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। गोली की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान उधर दौड़े तो युवक लहुलुहान हालत में खेत में पड़ा मिला। जिससे तुरत-फुरण में नगर के आस्था नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत को देखते हुए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक को दो गोली एक गोली सिर पर व एक गोली छाती पर लगी हुई है। फिहलाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा डाग स्कवॉड की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी में जुट गई। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है परिजन घायल का उपचार करने में जुटे है।
टयोढ़ी गांव का रहने वाला 27 वर्षीय अंकेश पुत्र हरीश बुधवार की सुबह साइकिल पर खेत में पशुओं के लिए ज्वार लेने गया था ,जहां पर बदमाशों ने उसे दो गोली मारी । एक गोली उसके सिर में तथा दूसरी उसके सीने में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम करने वाले किसान वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि अंकेश खून में लथपथ खेत में पड़ा हुआ है। किसानों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों से उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। उधर क्राइम इंस्पेक्टर रामनिवास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे इस दौरान घटना की सूचना मिलने पर एसपी ने मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर भेजी। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले घायल युवक बाहलगढ में एक मेडिकल कंपनी में भी काम करता था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *