नेहरू युवा केन्द्र बागपत ने हिंदी पखवाड़े की शुरुआत की 14 से 28 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम

बागपत (विनीत कौशिक)। नेहरू युवा केन्द्र बागपत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में हिंदी दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज से किया गया जहां शब्द खोजो प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को हिन्दी भाषा के प्रति जागरूक किया गया जिसमें नीतीश भारद्वाज, सुषमा त्यागी, ईनाम उल हसन, साहिल, गगन, पूजा, धोनी, अमन कुमार आदि का सहयोग रहा। जनपद के असारा गांव के मुस्लिम इंटर कॉलेज में भी नेहरू युवा केन्द्र बागपत के युवा स्वयंसेवको में दानिश व शादाब ने भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से हिन्दी भाषा के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डाला। बरनावा में कंपोजिट स्कूल में स्वयंसेवक अजय कुमार ने चित्रकला प्रतियोगिता व मानव श्रंखला बना हिन्दी दिवस मनाया। जनपद में 14 से 28 सितम्बर तक सभी प्रखण्ड में हिन्दी दिवस मनाया जाएगा जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, नारा लेखन, कविता प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, मानव श्रंखला आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं नेहरू युवा केन्द्र बागपत के कार्यालय पर जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ने युवा स्वयंसेवकों से संवाद कर हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *