बडौत | तहसील क्षेत्र के संस्कृति पब्लिक स्कूल शबगा में हिन्दी दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें निदेशक की मौजूदगी में बच्चों ने ग्रीटिंग्स के बदले शुभकामना संदेश बनाकर हिन्दी को विश्वभाषा बनाने के लिए हर स्तर पर सहयोगी की भूमिका निभाने का प्रण लिया |

कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक स्वराज पाल दुहूण और प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण करके की। गोष्ठी में बच्चों ने अच्छे अच्छे भाषण और कविता पाठ किये, जिसमें उन्होंने मातृभाषा हिन्दी के उत्थान के लिए समर्पित रहने के भाव व्यक्त किए।

निदेशक स्वराज पाल दुहूण ने बताया कि ,किस प्रकार से हिन्दी हमारे सांस्कृतिक और चारित्रिक विकास के लिए आवश्यक है। प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा ने बताया कि, हिन्दी दिवस मनाने की शुरुआत कब से हुई और क्यों आवश्यकता पडी। इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर चित्रांकन किए तथा शुभकामना संदेश बनाये |
हिंदी दिवस की गतिविधियों में अंजलि वर्मा कक्षा 5 प्रथम, नैंसी कक्षा 10 द्वितीय तथा प्रीति कक्षा 9 तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा ने सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संगीता,डॉ रविता बालियान हिना चौधरी, सोनम चौधरी, सुनील सरोहा, सचिन कुमार, नीतू चौधरी, निधी शर्मा, शिवानी मान,अमिता, अंजली, सरिता आदि उपस्थित रहे।