बडौत। तहसील क्षेत्र के ट्योढी,गौरीपुर यमुना ब्रिज के पास यमुना खादर में बुधवार को, आर्मी की तैयारी , गाने की शूटिंग शुरू हुई,पता चलते ही देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी ।

यश कुमार फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाले इस गाने में जहां मशहूर एक्टर विकास मलानिया आर्मी की तैयारी के लिए पसीना बहाते नजर आएंगे, वहीं उनके साथ अन्य साइड हीरो भी आर्मी की तैयारी के लिए जी तोड़ मेहनत व कसरत करते हुए दिखाई देंगे।

गाने में मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर विकास मलानिया ने बताया कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अग्निवीर योजना को लेकर उनके द्वारा आर्मी की तैयारी सॉन्ग बनाया जा रहा है। यह सॉन्ग निश्चित रूप से आर्मी की तैयारी में लगे युवाओं के अंदर जोश भरने का काम करेगा और उन्हें पूरी उम्मीद है कि ,इस सॉन्ग को युवा काफी पसंद करेंगे।
बताया कि, बागपत गौरीपुर यमुना खादर, शिव मंदिर गौरीपुर तथा ट्योढ़ी के शिव मंदिर समेत कई स्थानों पर इस गाने की शूटिंग होगी और जल्द ही यह दर्शकों के बीच होगा। डायरेक्टर एवं कोच सुरेंद्र मलनिया, माँ के रोल में प्रवीण बब्बर, डीओपी गौरव प्रजापति, सोनू धनोरा, सिद्धार्थ, जॉनी कुमार है, जबकि अंशुल प्रजापति, विपिन मलनिया, विनय मलनिया, विक्की व पारस का इसमें विशेष सहयोग मिल रहा है।