हिंदी दिवस पर ,’राजभाषा हिंदी’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता,780 नवोदित प्रतिभाओं ने लिया भाग

बडौत। क्षेत्र के जनविजय इंटर कॉलेज कुरडी नांगल में हिंदी दिवस के अवसर पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का शीर्षक ‘राजभाषा हिंदी रहा। जिसमे छात्रों ने राष्ट्रभाषा हिन्दी के महत्त्व का वर्णन किया । निबंध प्रतियोगिता में पंजीकृत 811 छात्र छात्राओं में से 31 छात्रों को देरी से आने के कारण प्रतिभाग करने से रोक दिया गया |

जनपद के गांधी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज रमाला, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, गोल्ड बिल इंटर कॉलेज किरठल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तुगाना,राजकीय हाईस्कूल बोढा,जय माँ दुर्गा इंटर कॉलेज बोढा, विश्व भारती विद्यापीठ छपरौली, केंद्रीय विद्यालय बावली, मिनर्वा इंटर कॉलेज नंगला सहित कुल 15 स्कूल कॉलेज के 780 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। ट्रस्ट के संस्थापक प्रदीप कुमार ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता के लिए 811 छात्रों का पंजीकरण किया गया था |

उन्होंने बताया कि, 20 सितंबर को निबंध प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र ,ट्रॉफी और मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में प्रधानाचार्य कुशलवीर,आयोजक डॉ पंकज मिश्र, व्यवस्थापक प्रमोद कुमार, संयोजक दीपेंद्र सिंह, समन्वयक कपिल देव, संदीप कुमार, हरिश्चंद्र , मुकेश कुमार, रीना, रविन्द्र सिंह, प्रगति, सिंधु , अतुल दूबे आदि का सहयोग रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *