बड़ोत नगर के मलकपुर रोड स्थित डिवाइन ग्लोबल अकैडमी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें हिंदी दिवस पर शिक्षकों अध्यापिकाओं छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक दिनेश शर्मा ने छात्र-छात्राओं के बीच उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि हम सब छात्र-छात्राओं सम्मानित शिक्षकों शिक्षिकाओं को देश की गौरव हिंदी को अपनाना होगा हिंदी भाषा एक ऐसी भाषा है जो भारत देश में जानी जाती है और भारत देश हिंदी देश के नाम से जाना जाता है हम सब छात्र छात्राओं को हिंदी के प्रति अपनी कलम की ताकत को दिखाना होगा इस अवसर पर छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य के के त्यागी ब्राह्मण महासभा समिति के जिलाध्यक्ष महेंद्र दत्त शर्मा सिनोली कृष्ण दत्त शर्मा जय हिंद मंच राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल शर्मा विनीत शर्मा आचार्य उमेश कौशिश मुख्य मेरठ मंडल अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा समिति दिनेश शर्मा आदि क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने छात्र छात्राओं को हिंदी दिवस पर संबोधित किया
