ज्वेलर्स दुकान व मकान पर ताला लगाकर फरार

बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र के रामराज में एक ज्वेलर्स मकान में दुकान पर ताला लगाकर फरार हो गया। वही जब लोगों को पता चला तो इकट्ठा होकर उसकी दुकान पर पहुंच गए और हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि ज्वेलर्स पर उनके पैसे थे। तथा कुछ लोगों ने अपनी चीज गहने ज्वेलर्स पर गिरवी रख रखे थे। जो ज्वेलर्स आधे से भी कम कीमत में रखता था। कुछ लोगों ने बताया कि लड़की की शादी के लिए गहने बनाने के लिए मोटी रकम दे रखी थी जिसे ज्वेलर्स आजकल कर टाल रहा था। सुबह लोगों ने जैसे ही ज्वेलर्स की दुकान पर ताला लटका देखा तो ग्राहकों के होश उड़ गए। ग्राहकों ने जब ज्वेलर्स से फोन पर बात करनी चाही तो ज्वेलर्स का फोन स्विच ऑफ मिला। यह देख कर ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। धीरे-धीरे सभी ग्राहकों को जैसे-जैसे पता चलता गया लोगों का ता ता दुकान पर लगने लगा। कई लोगों का कहना था कि वह दुकान किसी को पहले ही बेच चुका है।ओर मवाना से भी अपना घर बेचकर कहीं और चला गया है। लोगों का कहना है कि करोड़ों के गहने और रुपए लेकर ज्वेलर्स रामराज से फरार हो गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *