सिवनी के पेंच पार्क में बाघ शावक की मौत

सिवनी के पेंच पार्क में बाघ शावक की मौत

सिवनी । मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी अंतर्गत पेंच मोगली अभ्यारण परिक्षेत्र कुरई की बीट गण्डाटोला में गश्ती दल को गश्ती के दौरान एक बाघ धावक का शव मिला है, जिसका अंतिम संस्कार आज सुबह वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
पेंच टाइगर रिजर्व के उप संचालक रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी अंतर्गत पेंच मोगली अभ्यारण परिक्षेत्र कुरई की बीट गण्डाटोला के कक्ष क्रमांक 644 में गश्ती दल को गश्ती के दौरान एक बाघ शावक शव मिला है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का गहनता से निरीक्षण किया गया। डॉग स्क्वाड की सहायता से भी क्षेत्र का निरीक्षण कराया गया। कोई संदिग्ध गतिविधि नही पाई गयी।
जानकारी के अनुसार शव परीक्षण के दौरान शव के अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि मृत शावक को किसी अन्य बड़े वयस्क वन्यप्राणी द्वारा मारा गया है। शावक की पूंछ एवं पिछले दोनों पैर मय नाखूनों के शव के पास ही थे एवं शावक के दोनों अगले पैर मय नाखूनों के शव के साथ जुड़े थे। शव के दांत एवं मूंछों के बाल शव के साथ सुरक्षित थे। वयस्क नर बाघ द्वारा शावक को मारे जाने की पुष्टि की गई है।
शव परीक्षण के दौरान फोरेंसिक जांच के लिए सैंपल एकत्रित किए गए और एनटीसीए की एसओपी का पालन करते हुए शव को पूरी तरह जलाकर नष्ट किया गया।
इस दौरान मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त, एस एस उद्दे, उप संचालक पेंच टाइगर रिजर्व रजनीश कुमार सिंह, अधीक्षक, पेंच मोगली अभयारण्य आशीष पांडेय, परिक्षेत्र अधिकारी पेंच मोगली अभ्यारण कुरई विलास डोंगरे, एनटीसीए प्रतिनिधि श्रीकांत चौधरी, वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा उपस्थित रहे।
बघेल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *