बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र में चौधरी मंडप के सामने आवारा गौवंश की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।बता दें कि आवारा गौवंश सड़क पर घूमते रहते हैं जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। मंगलवार शाम मेन रोड पर बने चौधरी मंडप के सामने बाइक सवार की आवारा गौवंश से टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे राहगीरों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जिससी हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया।
