ब्रह्मर्षि कृष्णदत्त महाराज का दिव्य ज्ञान प्रेरणाप्रद:धर्मेंद्र भारद्वाज

ब्रह्मर्षि कृष्णदत्त महाराज का दिव्य ज्ञान प्रेरणाप्रद:धर्मेंद्र भारद्वाज

बिनौली: बरनावा के लाक्षागृह पर गांधी धाम समिति के तत्वाधान में चल रहे सामवेद पारायण महायज्ञ मंगलवार को स्वाहा के उदघोष के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि ब्रह्मर्षि कृष्णदत्त महाराज ने अपने प्रवचनों में हमे दिव्य ज्ञान दिया। जो आज भी हमारे लिए प्रेरणाप्रद है। उन्होंने कहा संस्कृत विद्यालयों में प्राचीन संस्कृति की पहचान मिलती है। यज्ञ करने से पर्यावरण के साथ आत्मिक शुद्धि होती है। आचार्य गुरुवचन शास्त्री, प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री, सुनील शास्त्री, देवेंद्र शास्त्री ने वेदोपदेश दिया। आयोजन ने विभिन्न प्रांतों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर मानव कल्याण की कामना की। बीएसएनएल पूर्व जीएम चंद्रहास, सतीश चैयरमेन, यशोधर्मा, शोदान शास्त्री, निमेष शास्त्री, लोमस त्यागी, संजीव मुलसम, राजपाल त्यागी, रमेशचंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *