बागपत। कस्बा खेकड़ा में मंगलवार को शांतिनाथ भगवान की रथ यात्रा बैंड-बाजो के साथ धूमधाम से निकाली गई। यात्रा का जैन समाज के लोगों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया।

रथयात्रा श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से शुरू हुई और मेन बाजार, पुलिस चौकी, जैन कॉलेज रोड आदि स्थानों से होकर जैन इंटर कॉलेज में पहुंची। यहां पर शांतिनाथ भगवान का अभिषेक व पूजा-प्रक्षाल की गई। रथ यात्रा में कई मनमोहक झांकियां थी, जो सभी का मन मोह रही थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर बनाई गई झांकी लोगों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्री बालाजी रामलीला कमेटी के प्रधान नितिन जैन द्वारा छोले- कुलचे, जैन मिलन खेकड़ा व दुकानदारों द्वारा मिलकर जलजीरा व रूहअफजा, खेकड़ा नगर पंचायत चेयरमैन प्रत्याशी सुधीर एडवोकेट द्वारा ठंडाई तथा चेयरमैन प्रत्याशी प्रत्यक्ष गुप्ता द्वारा कोल्ड ड्रिंक्स का स्टॉल लगाया गया। इसके अलावा अन्य कई समाजसेवी लोगों ने अपने घर व दुकानों के बाहर ठंडे पानी के स्टाल लगाये, जिन पर लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। रथ यात्रा शाम के समय उपरोक्त सभी स्थानों से होकर वापस मन्दिर पर आकर समाप्त हुई। इस मौके पर जैन समाज के प्रधान दिनेश जैन, मंत्री सुमेर जैन, जैन मिलन खेकड़ा के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज जैन, जनेश्वरदयाल जैन, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा के अध्यक्ष नरेश जैन, समाज सेवी अजय शर्मा, अजेश जैन, अंकुश जैन, दीपक जैन, राहुल जैन, संजीव जैन रविन्द्र धामा, आयुष जैन, राकेश कुमार जैन, महेश जैन, मोहित जैन, आकाश जैन आदि थे।

