मेरठ । उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र दीपेन्द्र कुमार ने बताया कि उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार मेरठ जनपद में वोकल फोर लोकल की अवधरणा पर स्थानीय स्तर पर एक जनपद एक उत्पाद एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादो की एक प्रदर्शनी दिनांक 22 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया जाना है। प्रदर्शनी में उत्पाद प्रदर्शित करने हेतु इच्छुक हस्तशिल्पि/उद्यमी अपना स्टाॅल आरक्षित कराने हेतु आवेदन पत्र जिला उद्योग प्रोत्साहन केन्द्र मेरठ में दिनांक 20 सितम्बर 2022 तक प्रस्तुत कर सकते है। स्टाॅल का आवंटन प्रथम आवत प्रथम पावत के अनुसार आवंटित किया जायेगा।


