एसएसपी आकाश तोमर ने गागलहेड़ी थानाध्यक्ष सूबे सिंह व पीआरवी स्टाफ को सराहनीय कार्य करने पर किया सम्मानित

एसएसपी आकाश तोमर ने गागलहेड़ी थानाध्यक्ष सूबे सिंह व पीआरवी स्टाफ को सराहनीय कार्य करने पर किया सम्मानित

यूपी-112 की पीआरवी 0976 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा रात्रि में खराब हुई कार को ठीक कराकर दंपत्ति को उनके गन्तव्य के लिए सकुशल रवाना करने पर किया सम्मानित

गागलहेड़ी/सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के थाना गागलहेडी क्षेत्र में यूपी-112 द्वारा संचालित पीआरवी 0976 को इवेंट नम्बर 0573 के माध्यम से कॉलर जतिन चौधरी द्वारा रात्रि 01.19 बजे सूचना दी गयी कि हमारी स्विफ्ट डिजायर कार कोलकी टोल प्लाजा के पास खराब हो गयी है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पीआरवी 0976 पर तैनात कमांडर जगपाल तोमर व पायलट सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर देखा तो कार में पति पत्नी और एक उनका बेटा है, कार को चेक किया किया गया तो पता चला कि कार में कोई तकनीकी खराबी है।सूचना मिलते ही घटनास्थल पर थानाध्यक्ष गागलहेडी सूबे सिंह भी आ गये थे। कॉलर से जानकारी की गयी तो उन्होने बताया कि मैं अपनी पत्नी माया गुंरग (रिटायर्ड कर्नल) और बेटे के साथ दिल्ली से अपने घर “देहरादून कैंट” जा रहा था कि अचानक हमारी कार खराब हो गयी। पीआरवी कर्म०गणो द्वारा पीआरवी में से टूल बॉक्स निकालकर कार को ठीक किया गया और दंपत्ति को उनके गन्तव्य के लिए सकुशल रवाना किया गया। इस सराहनीय कार्य की दंपत्ति द्वारा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी। इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आकाश तोमर द्वारा थानाध्यक्ष गागलहेडी सूबे सिंह व पीआरवी 0976 पर तैनात कमांडर जगपाल तोमर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया !!

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *