मेरठ।गोवर्धन मथुरा के दानघाटी मंदिर प्रांगण काले बाबा आश्रम में मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में परिक्रमा करने वाले राहगीरों को रूह अफजा एवं दूध का सरवत वितरित कर पदाधिकारियों ने पुण्य लाभ प्राप्त किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह ने कहा भीषण गर्मी में जो भक्तगण गोवर्धन की परिक्रमा कर रहे हैं वो बहुत ही बड़ी भक्ति का प्रमाण प्रस्तुत करते हैं उन भक्तों की सेवा करने वाले सेवक भी पुण्य के भागीदार हैं क्योंकि भक्तों की सेवा करना भी एक भक्ति है। नवागंत गोवर्धन थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार द्विवेदी का मानवाधिकार के सभी पदाधिकारियों ने अभिनंदन स्वागत किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुनील कुमार सिंह, बरेली मंडल अध्यक्ष अमन मिश्रा, दुलीचंद अटल, विपिन, सोनू पंडित, राहुल, विष्णु थाना अध्यक्ष गोवर्धन जितेंद्र कुमार द्विवेदी, एस आई दिलीप कुमार गोवर्धन एवं अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।


