भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर पर किसानों ने तहसील परिसर में जमकर की नारेबाजी

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर पर किसानों ने तहसील परिसर में जमकर की नारेबाजी

बड़ौत तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर पर किसानों ने तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए धरना दिया किसानों ने यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में एक ज्ञापन एसडीएम सुभाष सिंह को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सोपा ज्ञापन 5 सूत्री मांगों को लेकर दिनभर तहसील परिसर में किसान धरने पर डटे रहो इसके बाद ज्ञापन सौंपा गया किसानों ने मुख्यमंत्री से जनपद बागपत में बारिश नहीं होने के कारण किसानों को सूखाग्रस्त मुआवजा दिया जाए बिजली बिल माफ किए जाएं रजभाओ में पानी छोड़ा जाए नेहरो सफाई कराई जाए किसानों का बकाया गन्ना भुगतान किया जाए क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्याओं से निजात दिलाया जाए अन्य मांगों को लेकर किसानों ने धरना दिया इस अवसर पर धरने को संबोधित करते हुए चौधरी नरेश पाल सिंह ने कहा कि अगर किसानों की मांगें नहीं मानी गई तो तहसील परिसर में दोबारा धरना दिया जाएगा इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन एवं प्रचार मंत्री चौधरी बलबीर सिंह चौधरी राजेंद्र सिंह पवार चौधरी संजीव दांगी चौधरी बिरेंद्र पंवार ग्राम प्रधान लुहारी कपिल पहलवान चौधरी सचिन कुमार चौधरी संजीव कुमार नगर अध्यक्ष बड़ौत वीरेश कुमार छपरोली ब्लाक अध्यक्ष महकसिह सिलाना के अलावा काफी संख्या किसान धरना स्थल पर मौजूद रहे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *