बड़ौत। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बड़ोद नगर निवासी विश्वास चौधरी पर भरोसा जताते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लोक दल का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है। उनके मनोनीत होने पर राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। विश्वास चौधरी राष्ट्रीय लोक दल में एक विश्वास एवं अच्छे कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं राष्ट्रीय लोकदल की गतिविधियों को लेकर विश्वास चौधरी गांव गांव में जाकर पार्टी की नीतियों को लेकर कार्य कर रहे हैं आज राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने विश्वास चौधरी को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी ।बधाई देने वालों में छपरौली क्षेत्र से विधायक अजय कुमार पूर्व विधायक अजय तोमर पूर्व विधायक वीरपाल राठी राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया पूर्व क्षेत्र अध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता अरुण तोमर उर्फ बॉर्बी सुरेश मलिक जिला पंचायत सदस्य सुनील आर्य जयवीर सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव मान राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता अहमद हमीद धर्मवीर सिंह तोमर एडवोकेट वेदपाल कुमार एडवोकेट आनंदपाल तोमर एडवोकेट के अलावा उनके घर दिन भर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा इस मौके पर राष्ट्र लोकदल के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता विश्वास चौधरी ने कहा की जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है मैं उस जिम्मेदारी को जिम्मेदारी समझकर संगठन के द्वारा बताए रास्ते पर चलने का काम करूंगा दिन रात मेहनत करते हुए संगठन की सेवा करने में कार्यकर्ताओं को कोई कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी।

