जगदगुरु शंकराचार्य का निधन अपूर्णीय क्षति : जमनादास गुप्ता

बागपत। प्रमुख समाज सेवी एवं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व जनरल मैनेजर जमनादास गुप्ता ने अनंत विभूषित ज्योतिष पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर श्री जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

जमनादास गुप्ता ने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी ने देश, समाज व सनातन धर्म के लिए काफी कार्य किये, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता। बताया कि स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज 99 वर्ष के थे और उन्होंने सनातन धर्म, देश और समाज के लिए जीवन पर्यंत कार्य किए और अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। उनके निधन से सनातन धर्म को जो क्षति पहुंची है, वह अपूर्णीय है और उसकी भरपाई कभी पूरी नहीं की जा सकती। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का बागपत से काफी लगाव रहा। वह अक्सर बागपत के श्री कृष्ण बोधाश्रम पक्का घाट मंदिर तथा पुरा महादेव के ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में आते जाते रहे। उन्हें भी कई दफा उनसे मिलने का मौका मिला। यहां पर उनके हजारों अनुयायी हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *