वंशिका गर्ग ने जनपद का गौरव बढ़ाया, अभिमन्यु गुप्ता, विलक्षण महिला अवार्ड से किया सम्मानित, अमीनगर सराय निवासी सुप्रसिद्ध /समाजसेवी आलोक गर्ग की बिटिया कुमारी वंशिका गर्ग ने नीट की परीक्षामे पूरे उत्तर प्रदेश में 5241 वी रैंक प्राप्त कर जनपद बागपत में प्रथम स्थान प्राप्त करके कस्बे एवं जनपद का गौरव बढ़ाया है लायंस नेत्र चिकित्सा केंद्र अग्रवाल मंडी टटीरी में आयोजित सम्मान समारोह में मंडलीय चेयरमैन लॉयन अभिमन्यु गुप्ता एवं जोन चेयरमैन लॉयन दीपक गोयल सचिव लायन पंकज गुप्ता लायन संजय गर्ग उपाध्यक्ष लायन आशुतोष मित्तल ने वंशिका गर्ग को पटका पहनाकर पगड़ी पहनाकर एवं विलक्षण महिला सम्मान से सम्मानित किया इस अवसर पर लायन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा वंशिका गर्ग ने पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है इसके माता-पिता सहित इसके चाचा वरिष्ठ लॉयन श्याम सुंदर गर्ग बधाई के पात्र हैं और बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं जॉन चेयरमैन दीपक गोयल ने बताया कि बिटिया ने विगत वर्ष सैंट एंजेल्स स्कूल बागपत में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था इस अवसर पर आदित्य गर्ग आशीष गोयल सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित थे
