पुरकाजी। जेईई (एडवांस) परीक्षा में न्यू स्टेप इन स्टोन सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के छात्र ने बाजी मारी रुड़की विश्वविद्यालय में अपनी सीट की मजबूत परिवार में खुशी का माहौल। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के न्यू स्टेपिंग स्टोन सीनियर सेकेंड्ररी विद्यालय के छात्र शिवांक ने जेईई एडवांस परीक्षा में विद्यालय का नाम रोशन करते हुए 1586 वी रैंक प्राप्त की है जिससे शिवांग को रुड़की विश्वविद्यालय में स्थान मिला है शिवांक के जेईई एडवांस की परीक्षा में अच्छा स्थान मिलने से विद्यालय के प्रधानाचार्य हरियोगवीर सिंह विद्यालय के प्रबंधक केशव बंसल विद्यालय के सचिव प्रवीण कुमार गर्ग आदि सहित समस्त प्रबंधक कमेटी एवं विद्यालय स्टाफ ने शिवांक के उज्जवल भविष्य की कामना की है। शिवांक के घर गांव भैसानी में भी जश्न का माहौल है शिवांक के पिता शिवचरण सिंह ने छात्र की कामयाबी का श्रेय विद्यालय के प्रबंधन एवं स्टाफ को दिया है शिवांक ने अपने पिता को अपना आदर्श मानते हुए अपने गुरुजनों का आभार व्यक्त किया है।
