जिले में बच्चा चोरों की अफवाह पर ग्रामीणों ने जंगल घेरा,पुलिस ने दी ऐसी सज़ा

थाना क्षेत्र के गांव बाकरनगर में शनिवार देर रात एक युवक ने तिगरी वाले रास्ते की ओर बनी बस्ती के निकट खेतों में बच्चा चोर होने का शोर मचा दिया। इस पर सैकड़ों ग्रामीणों ने जंगल घेर लिया। सूचना मिलने पर आनन-फानन में दो गाड़ियों में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के साथ तलाश की। जांच पड़ताल में मामला झूठा निकला।

पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत का कहना हैं कि लोग किसी भी तरह की अफवाह में आकर भयभीत न हों। झूठी सूचना देने व अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *