महिला के साथ सुसरालियों ने की मारपीट, एफआईआर दर्ज

महिला के साथ सुसरालियों ने की मारपीट, एफआईआर दर्ज

हापुड़। जनपद हापुड़ मे धौलाना थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर में एक महिला के साथ पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर गाली गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार अलीगढ निवासी राहुल ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन दुर्गेश की शादी नौ वर्ष पूर्व ग्राम नंदपुर के जितेंद्र से हुई थी । बीते नौ वर्ष के दौरान विवाहिता को छोटी छोटी बातो पर आये दिन प्रताड़ित किया जाता था । भाई ने आरोप लगाया कि शुक्रवार देर रात को जितेंद्र और उसके माँ बाप ने दुर्गेश के साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया । फोन पर मिली सूचना पर पहुंचे विवाहिता के परिजन ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया । पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति जीतेंद्र , सास हेमलता और ससुर वीरपाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *