हापुड़। जनपद हापुड़ के कपुरपुर थाना क्षेत्र के गाँव दहीरपुर में महिलाओं से मारपीट एवं अभद्रता वाला मामला धीरे-धीरे आग की तरह धधक रहा है।वही पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी को शिकायत करते हुए कपुरपुर थाने में तैनात दरोगा राकेश मावी पर आरोप लगाया है कि वो उन्हें धमका रहे है और गाँव से उखाड़ फेंकने की बात कर रहे है। साथ ही शिकायत वापसी लेने की बात कर रहे है।मामला कपुरपुर थाना क्षेत्र के गांव दहीरपुर से जुड़ा है।जहाँ के मूल निवासी दो महिलाओं ने गाँव के ही तीन लोगों पर मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाया था।जिसके सम्बन्ध में विभिन्न आलाधिकारियों को शिकायत देकर अवगत कराया गया है कि उनके विवाद को लेकर कपुरपुर थाने में तैनात दरोगा राकेश मावी उनसे शिकायत वापसी को लेकर हर मुमकिन दबाव बना रहा है।साथ ही पीड़ित पक्ष ने कोतवाल साहब पर लाठी-डंडा लेकर पीछे भागने का आरोप लगा रहे है।जब इस बारे में इंसपेक्टर साहब से बात हुई तो उन्होंने आरोपो को बेबुनियादी बताते हुए कहा कि थाने में कैमरे लगें हुए।झूठ सच अपने आप सामने आ जाएगा।
