केंद्र में ओबीसी वोट बैंक के लिए अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य में ट्विटर पर छिड़ी जंग, दोनों ने एक-दूसरे पर तंज कसते हुए कहा…

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच ओबीसी वोट बैंक के लिए ट्विटर पर वाक जंग छिड़ गई है। अखिलेश यादव लगातार केशव प्रसाद मौर्य सरकार में उनका कद कम होने को लेकर तंज कस रहे हैं तो केशव प्रसाद मौर्य 2024 में समाजवादी पार्टी का पूरी तरह से सफाया होने की बात कह रहे हैं। अखिलेश यादव ने लगातार दूसरी बार केशव प्रसाद मौर्य की फोटो के साथ एक ट्वीट किया है। केशव प्रसाद मौर्य इस तस्वीर में मुस्कुरा रहे हैं। अखिलेश यादव ने इस पर तंज कसते हुए लिखा है कि आप इतना जो मुस्कुरा रहे हो, आपके मंत्रालय में बजट की कटौती हो गई। आपके मंत्रालय के विभागों में पैसा नहीं पहुंचा। टेंडर न हो पाया। क्या ये सब राज छिपा रहे हो। आप इतना क्यों मुस्कुरा रहे हो।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इसका जवाब देते हुए ट्वीट किया है कि सत्ता के लिए बेचैन श्री अखिलेश यादव की पार्टी सपा का लोकसभा चुनाव 2024 में खाता भी नहीं खुलेगा। यूपी और देश में मोदी लहर पहले से तेज है। गौरतलब है कि इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को 100 विधायकों के साथ सपा में शामिल होने पर उन्हें मुख्यमंत्री पद देने की पेशकश की थी। अखिलेश यादव की इस पेशकश पर केशव प्रसाद मौर्य ने कटाक्ष किया कि जिस तरह पानी से निकलने के बाद मछली तड़पती है, उसी तरह अखिलेश यादव सत्ता के बिना तड़प रहे हैं। इतना ही नहीं मौर्य ने कहा था कि समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है और उनके सौ विधायक खुद ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने को तैयार हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *