BJP ने पूर्व सीएम बिप्लब देब को त्रिपुरा राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को राज्यसभा जाएंगे। बीजेपी ने उन्हें त्रिपुरा से राज्यसभा सांसद के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया है। इससे पहले बीजेपी ने बिप्लब देब को हरियाणा का प्रभारी भी बनाया है। बता दें कि मई में उन्होंने त्रिपुरा के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। बिप्लब कुमार देब के अचानक इस्तीफे की खबर ने राष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी थी। इसके बाद बीजेपी ने माणिक साहा को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची में कहा गया है कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने त्रिपुरा में आगामी होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए बिप्लब देब के नाम पर अपनी स्विकृति दी है। त्रिपुरा में राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव 22 सितंबर को होना है। जिस सीट के लिए उपचुनाव होने वाले हैं वो सीट किसी और से नहीं बल्कि माणिक साह के छोड़ने के बाद ही खाली हुई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *