पंजाब में गैंगवार को रोकने के लिए Action में DGP, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

पंजाब में गैंगवार की कोई भी घटना रोकने के लिए पंजाब पुलिस ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है।

पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव स्वयं राज्य के सभी पुलिस कमिश्नरों तथा एस.एस.पीज से संपर्क बनाए हुए हैं और डी.जी.पी. स्वयं सभी पुलिस अधिकारियों को रोजाना दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की गैंगवार या गैंगस्टरों की घटना को घटित न होने दिया जाए।

आला पुलिस अधिकारियों का मानना है कि गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने के लिए बंबीहा ग्रुप पिछले कुछ समय से इंटरनैट पर कई तरह के दावे कर रहा है। पिछले समय में राज्य के डी.जी.पी. गौरव यादव तथा जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस को भी धमकियां मिल चुकी हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *