लूटपाट करने वाले गिरोह के 16 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

लूटपाट करने वाले गिरोह के 16 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के थाना ब्यास की पुलिस ने शहर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 16 सदस्यों को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सात राइफल, सात पिस्तौल, 14 मैगजीन, कई कारतूस और तीन कारें बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) जगजीत सिंह वालिया ने शनिवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लूटपाट और खाली मकानों पर कब्जा करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य एक ढाबे पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्यास थाने के प्रभारी निरीक्षक बलकार सिंह ने छापामारी करते हुए उक्त सभी 16 अपराधियों को कलानौरी ढाबे के पास काबू कर लिया है।
अपराधियों की पहचान बलविंदर सिंह निवासी सठियाला, प्रभजोत सिंह निवासी सैरों बागा गांव , जर्मनजीत सिंह निवासी जवंदपुर, सठियाला गांव निवासी जगदीप सिंह, बल सरां निवासी गुरप्रीत सिंह, कोट महताब निवासी नवदीप सिंह, फाजिलपुर निवासी रूपिंदर सिंह, धरदेओ गांव निवासी मनजिंदर सिंह, सठियाला गांव निवासी रंजीत सिंह, टांगरा निवासी गगनदीप सिंह, चंबल गांव निवासी मनप्रीत सिंह, सठियाला गुरप्रीत सिंह, वेरका रविंदर सिंह, मानावाला कलां गांव निवासी मनप्रीत सिंह, बथूनगढ़ निवासी बेअंत सिंह और अबोहर निवासी विजय कुमार के तौर पर हुई है। उनके कब्जे से सात राइफल, सात पिस्तौल, 14 मैगजीन और कारतूस बरामद हुए हैं। बाद में आरोपियों की निशानदेही पर तीन कारें भी बरामद की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि उक्त अपराधी विगत में लूटपाट और घरों पर कब्जे की कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि उक्त हथियारों की खेप आरोपितों ने कहां से और कितने में खरीदी
थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *