न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर हुआ कम, बारिश के बीच जाने आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम सामान्य रहेगा। दिन भर धूप और बादलों की आंख मिचोली रहेगी। बूंदाबांदी होने की संभावना है। बारिश और धूप के बीच उमस और गर्मी लोगों को परेशान करेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहेगा। यही स्थिति उन्नाव की रहने वाली है। सुबह बारिश की संभावना बताई जा रही है। दोपहर में भी हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। उमस लोगों को परेशान करेगी गर्मी भी खूब है। बीते शुक्रवार को मौसम गर्मी और उमस वाला रहा। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कानपुर में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री रहने की संभावना है। आज सुबह बूंदाबांदी की भी जानकारी मिल रही है। जबकि दोपहर में न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री रहने की संभावना है। जिसके साथ आंधी और बारिश होने की भी जानकारी मिल रही है। शाम को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की फुल्की बारिश के कारण उमस और गर्मी भी लोगों को बेहाल करेगी।

आज उन्नाव का मौसम 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उन्नाव में आज सुबह का तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने की जानकारी मिल रही है। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना है। दोपहर में 33 और 34 डिग्री के बीच हल्की फुल्की बारिश होने की जानकारी मिल रही है। जबकि शाम को 31 और 32 डिग्री टेंपरेचर के बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश और धूप के बीच उमस और गर्मी लोगों को परेशान करेगी। हल्की फुल्की बारिश और ज्यादा उमस पैदा कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *