कुआलालम्पुर। मलेशिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 14,944 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,07,529 तक पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, नए संक्रमितों में से 104 मामले विदेश से आए संक्रमित लोग हैं जबकि 14,840 मामले स्थानीय संपर्कों से प्राप्त हुए हैं। इसी अवधि में कोरोना महामारी से 31 मरीजों की मौत होने से देश भर में मृतकों की संख्या 35,259 हो गयी है और इसी दौरान 14,045 लोग कोरोना मुक्त होने से स्वस्थ लोगों का आंकड़ा बढ़कर 41,13,831 तक पहुंच गया है।
मलेशिया में अभी भी कोरोना के 1,58,439 संक्रमित मामले हैं, जिनमें से 206 मरीज गहन देखभाल में हैं जबकि 109 मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट में रखा गया है।

