डीपीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया कन्याओं का पूजन

डीपीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया कन्याओं का पूजन

बहसूमा ।सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बहसूमा में नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष में सप्तमी के शुभ अवसर पर 25 कन्याओं का पूजन किया गया। विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी ने सर्वप्रथम कन्याओं के चरण पखारे। तत्पश्चात रोली से टीका लगाया। कन्याओं को चने और हलवे का प्रसाद दिया गया। इसके बाद फल और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह एकमात्र भारतीय संस्कृति ही है जहां पर बेटियों को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है और आज के समय में यदि सभी लोग इस धारणा को समझ जाए तो समाज में घटित होने वाले अपराधों से बचा जा सकता है। उन्होंने देवी के कालरात्रि स्वरूप की वंदना करते हुए विद्यालय की तथा बच्चों की सफलता की प्रार्थना की। विद्यालय प्रधानाचार्य जिया जैदी, कॉर्डिनेटर अनुज त्यागी, अलका गुप्ता, मुकुल, ममता शर्मा, पारुल, सुब्रत चटर्जी, प्रदीप गुप्ता, मंजू आदि अध्यापक मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *