नेताजी और सावरकरजी को नकारा गया, भूख हड़ताल, दांडी मार्च से नहीं मिली आजादी: कंगना रनौत

नई दिल्ली:  ‘कार्तव्य पथ’ के उद्घाटन पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी पर भी निशाना साधा। दरअसल, ‘कार्तव्य पथ’ के उद्घाटन कार्यक्रम में दिल्ली पहुंची कंगना ने कहा कि मेरा मानना है कि नेताजी को, ऐसे कई क्रांतिकारियों के संघर्ष को, चाहे वह सावरकरजी हों, उनको नकार दिया गया था। एक पक्ष को ही दिखाया गया था। कंगना ने महात्मा गांधी का बिना नाम लिए कहा कि सिर्फ एक ही पक्ष को दिखाया गया कि मुझे एक चांटा मारो मैं दूसरा गाल आगे कर दूंगा। हमें भूख हड़ताल करके, दांडीमार्च करके ही आजादी नहीं मिली है।

कंगना ने नेताजी का जिक्र करते हुए कहा कि कई लाखों लोगों ने खून बहाया है। नेताजी ने द्वितीय विश्वयुद्ध में हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी एक आर्मी की स्थापना की। इससे अंग्रेजों पर दबाव बना। फिर चाहे उन्होंने सत्ता किसी को भी दी। वे सत्ता के भूखे नहीं थे। नेताजी आजादी के भूखे थे और उन्होंने देश को आजादी दिलाई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *