राहुल गांधी ने महारानी एलिजाबेथ के निधन पर जताया दुख, जानें ट्वीट कर क्या कहा…

कन्याकुमारीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि महारानी ने पूरी प्रतिबद्धता और गरिमा के साथ अपने देश की सेवा की।

PunjabKesari

राहुल ने ट्वीट किया, “महारानी के निधन पर ब्रिटेन की जनता और राज परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। उन्होंने लंबे समय तक पदासीन रहने के दौरान पूरी प्रतिबद्धता और गरिमा के साथ अपने देश की सेवा की।”

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं। एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली शाही हस्ती हैं। वह 70 साल शासन के शीर्ष पर रहीं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *