मेरठ। प्रधानाचार्या रा0 खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र मधु चैधरी ने बताया कि कार्यालय राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र, मोदीपुरम, मेरठ में दिनांक 08.09.2022 से 16.12.2022 तक आयोजित किये जाने वाले 100 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण उद्यमिता विकास प्रशिक्षण (एस0सी0पी0) प्रशिक्षण कक्षा का शुभारम्भ किया गया। इस प्रशिक्षण का आयोजन राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, मोदीपुरम मेरठ द्वारा किया गया। प्रशिक्षण का शुभारम्भ श्री विनीत कुमार उपनिदेशक उद्यान, मेरठ मण्डल मेरठ, श्री शोभनाथ चैरसिया, उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं श्री एम0एल0 व्यास, परियोजना निदेशक, मेरठ के करकमलो द्वारा किया गया।
प्रधानाचार्य, राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र, मोदीपुरम श्रीमती मधु चैधरी ने विभाग द्वारा संचालित खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस प्रशिक्षण के उपरान्त अपना लघु उद्योग लगाने के इच्छुक प्रशिक्षार्थी को रू0 एक लाख की ग्रान्ट दी जायेगी। केन्द्र प्रभारी श्री टी.के. शर्मा द्वारा विभिन्न पदार्थाे के बनाने की तकनीकी जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण का लाभ उठाते हुये स्वरोजगार अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर श्री तेजेन्द्र कुमार शर्मा, प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केन्द्र, मोदीपुरम, श्री अनिल कुमार, प्रशिक्षक कैनिग, श्री अनुरूद्ध सिंह, प्रशिक्षक पाककला (कुकरी) एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
