स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

बहसूमा ।क्षेत्र के रामराज में नव वर्ष प्रतिपदा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया जगह-जगह पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जिधर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक निकलते भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से वातावरण गूंज उठता। शुक्रवार को रामराज मैं स्थित बाल शिशु मंदिर स्कूल से पथ संचलन प्रारंभ हुआ मुख्य वक्ता जिला प्रचारक अभिनव जी ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ गत 97 वर्षों से सेवा के कार्य में लगा हुआ है संघ का मतलब है। सेवा ,समर्पण और त्याग कोरोना कॉल हो या उसके बाद की स्थिति संघ ने सदैव की भांति बढ़-चढ़कर समाज के हित में अपना कर्तव्य निभाया उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह समाज हित के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले शाखाओं को शुद्रड करें और सेवा भाव से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ें यह काम साखा के माध्यम से ही कर सकते हैं कार्यक्रम में पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवक ने प्रतिभाग किया और समाज के अन्य लोग भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। 3 किलोमीटर के मार्ग पर स्वयंसेवको ने अनुशासनबद्ध तरीके से संचलन में भाग लिया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक अभिनव जी, खंड कारवां हरिंदर चौहान, जिला सह संचालक जयप्रकाश गुप्ता ,रामराज खंड के खंड संघचालक ब्रह्मचारी सिंह , ठाकुर जयपाल सिंह ,डॉक्टर श्रीपाल कोहली, विपिन मनचंदा विनोद चौहान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। और विभिन्न राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *