नानकचन्द ट्रस्ट एवं सम्बद्ध संस्थाओं की बैठक हुई

नानकचन्द ट्रस्ट एवं सम्बद्ध संस्थाओं की बैठक माननीय जिलाधिकारी, मेरठ एवं नानकचन्द ट्रस्ट के माननीय अध्यक्ष श्री दीपक मीणा जी की अध्यक्षता में एन0ए0एस0 कॉलेज प्रबन्ध समिति कक्ष मेरठ में सम्पन्न हुई। बैठक में नानकचन्द ट्रस्ट से ट्रस्ट के अवैतनिक सचिव श्री अमित कुमार शर्मा, सदस्य एवं पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र शर्मा, सदस्य श्री पंकज शर्मा जी एवं पदेन सदस्य/प्राचार्य मेरठ कॉलेज मेरठ डा0 एस0एन0 शर्मा उपस्थित रहे। ट्रस्ट से सम्बद्ध शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के रूप में संस्थाओं के प्राचार्य/प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। बैठक में एन0ए0एस0 डिग्री कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डा0 मनोज कुमार अग्रवाल, एन0ए0एस0 ईण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्य डा0 आभा शर्मा, आर0आर0के0के इण्टर कालेज कुचेसर के प्रधानाचार्य डा0 ज्ञानेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *