हस्तिनापुर ।हस्तिनापुर के ग्राम गणेशपुर में ग्राम प्रधान व संगठन के महामंत्री आशु त्यागी के कार्यालय पर आयोजित बैठक में विपिन छाबड़ा को प्रधान संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की एक बैठक संगठन के महामंत्री आशु त्यागी के कार्यालय पर आयोजित हुई जिसमें ग्राम पंचायतों के विकास व ग्राम प्रधानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में जिला महामंत्री आशु त्यागी ने बताया कि संगठन का उद्देश्य ग्राम पंचायतों का विकास करना है जिसके लिए संगठन हमेशा प्रधानों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए लड़ाई लड़ता रहा है और आगे भी ग्राम प्रधानों के हितों की लड़ाई लड़ता रहेगा संगठन के काम को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह के अनुमोदन से हस्तिनापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत राठौड़ा खुर्द के प्रधान प्रतिनिधि विपिन छाबड़ा को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया और संगठन का नियुक्ति पत्र सौंपा गया विपिन छाबड़ा ने कहा कि वह संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी इमानदारी से निर्वाह करेंगे तथा ब्लाक के सभी प्रधानों को साथ लेकर चलेंगे इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने विपिन छाबड़ा को शुभकामनाएं दी बैठक में प्रिंस त्यागी, प्रवीण प्रधान ,राजेश बत्रा, मनीष प्रधान ,संदीप त्यागी व संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


