भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया

पुरकाजी। कस्बे में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमे कैबिनेट मंत्री,राज्यमंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष,विधायक,पूर्व विधायक,जिला पंचायत सदस्य,सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष,मण्डल अध्य्क्ष सहित ग्राम प्रधान,बीडीसी सदस्यों एवं जिम्मेदार लोगों सहित स्थानीय नेताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और अपने अपने विचार रखें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के जीटी रोड स्थित गोयल गार्डन में आयोजित हुए भाजपा के सामाजिक संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि बेटी दो कुल का विकास करती है उन्होंने कहा कि अपने समाज की सेवा के लिए उन्होंने उत्तराखंड राज्यपाल का पद छोड़कर उत्तर प्रदेश में विधायक बनी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने उन्हें मंत्री पद से नवाजा है उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने हर समाज के लिए बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाएं चला रखी है कोरोना काल के दौरान भी उन्होंने गरीबों की भरपूर मदद की उन्होंने अपने जीवन को सेवा के साथ समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा कि में दलितों की सेवा कर रही हूं और उनकी आवाज बनकर हौसला अफजाई करूंगी उन्होंने कहा कि भाजपा में ही दलितों का सम्मान स्वाभिमान इज्जत सुरक्षित है। उन्होंने अपने समाज से आह्वान किया कि 2024 के चुनाव में किसी के बहकावे में ना आकर भाजपा को वोट दें।
क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने युवाओं माता बहनों का आभार व्यक्त कर कहा कि एससी समाज के लोगों को साथ भाजपा का हमेशा से मिलता आया है, पिछली सरकारों में कुछ भी सही नहीं था बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी लूट डकैती चोरी के नाम से उत्तर प्रदेश जाना जाता था लेकिन अब बाबा के बुलडोजर से अपराधी थरथर कांप रहे हैं।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पुरकाजी विधानसभा पर प्रमोद ऊंटवाल की हार पर अफसोस जाहिर किया।
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि विपक्ष के पास कुछ भी मुद्दा नहीं है देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विकास की गंगा बहा कर सब की बोलती बंद कर दी है।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि 2024 का चुनाव हम बड़ी मजबूती के साथ लड़ेंगे और फिर से मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
राज्यमंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि योगी सरकार ने हर गांव में जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर साबित कर दिया है की शहर और गांव में अब कोई फर्क नहीं है हर जगह विकास ही विकास है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को भगवान वाल्मीकि की मूर्ति भेंट की।
ब्लाक प्रमुख श्रीमती मालती रानी ने सभी मुख्य अतिथियों को पगड़ी पटका पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय वर्मा ओर मंडल अध्यक्ष मनोज जोधा की टीम ने क्षेत्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री को राम दरबार की मूर्ति भेंट की।
कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य पंकज त्यागी ने किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल,खतौली विधायक विक्रम सैनी, युवा जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान धन प्रकाश,राजकुमार सिद्धार्थ,सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी,बिनोद त्यागी,जोगेंद्र गुज्जर,हिमांशु सैनी,जिला पंचायत सदस्य रजत चौधरी,प्रवीण कुमार,नरेश गुर्जर,मुकेश त्यागी,अमित लाला, हरिराम सक्सेना,यशपाल पंवार,राजू अहलावत, सुधीर डॉक्टर ओपी गौतम भारत भूषण खुल्लर,हिना चौधरी, बुशरा परवीन आयशा हिमांशी कोरी गुड्डी शाहिदा मनोज चौहान,रितु सिंगल फेज आदिल,सलीम सलमानी,अमित रावल चौधरी सौरभ कुकड़ा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *