अभिकर्ताओं का एलआईसी पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

हापुड़। जनपद हापुड़ में सोमवार को एलआईसी शाखा आवास विकास मेरठ रोड हापुड़ पर अभिकर्ताओं ने बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन किया। जिसमें अभिकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। अभिकर्ताओं ने बीमा धारकों की बोनस राशि बढ़ाने की मांग की व बीमा धारकों व एजेंटों के लिए सुविधा बढ़ाने की मांग की वहीं अभिकर्ताओं की ग्रेजुएटी 20 लाख कराने की मांग की नरेश पाहवा ने आंदोलन को मजबूती से चलाने में एकजुट रहने की अपील की यह आंदोलन 1 सितंबर 2022 से 30 नवंबर 2022 तक पूरे देश में चलेगा अपनी मांगों को मनवाने के लिए जंतर-मंतर तक बसों से निर्धारित समय रखकर सरकार के समक्ष अपनी मांगों को जंतर मंतर धरना स्थल पर रखेंगे और अपनी बातों को मनवाएंंगे।
इस अवसर पर सोमवीर सिंह संजय त्यागी पंकज जैन करतार सिंह चमन सिंह महाराज सिंह मुकेश त्यागी डीके शर्मा नवीन कुमार सुनील सक्सेना राजकुमार तोमर टुककीराम संदीप त्यागी चंद शेखर अरविंद वर्मा अरुण यादव सतपाल सिंह ज्ञानचंद सोहनलाल वीर सिंह वीरपाल अशोक शर्मा शीशपाल तोमर प्रेमपाल सुनील शर्मा बाबूराम प्रदीप शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *