तहसीलो में कृषि योग्य भूमि का विवरण उपलब्ध कराये-ब्रजेश चन्द्रा

तहसीलो में कृषि योग्य भूमि का विवरण उपलब्ध कराये-ब्रजेश चन्द्रा

मेरठ। उप कृषि निदेशक ब्रजेश चन्द्रा ने जनपद मेरठ के किसानो को सूचित करते हुये बताया कि प्रदेश के सभी जनपदो में वर्तमान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियो का पोर्टल पर भूलेख अंकन सत्यापन का कार्य समस्त तहसीलो में प्रगति पर है। किन्तु कतिपय परिस्थितियों में यह देखा जा रहा है कि किसान की कृषि योग्य भूमि जिस पर ग्राम में किसान निवास कर रहा है, उससे अन्य ग्राम में स्थित है, जिसके कारण कृषक के भूलेख से संबंधित विवरण खोजने में अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड रहा है और ऐसे किसानो का भूलेख अंकन करना संभव नहीं हो पा रहा है।

उन्होने बताया कि जिन किसानो के भूलेख अंकन का कार्य पूर्ण नहीं होगा उन कृषको को पीएम किसान की बारहवीं (12वीं) किस्त का लाभ मिलना संभव नहीं हो सकेगा। उन्होने ऐसे समस्त किसानों जिनकी कृषि योग्य भूमि निवास करने वाले ग्राम में न होकर किसी अन्य ग्राम में है, से अनुरोध किया है कि तत्काल अपने से संबंधित तहसील के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं तहसीलदार से संपर्क कर अपनी कृषि योग्य भूमि का विवरण उपलब्ध कराने का कष्ट करें जिससे कि भूलेख अंकन का कार्य कराया जाना संभव हो सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *