रूस ने जापान के साथ विवादित द्वीपों की वीजा-मुक्त यात्रा को किया समाप्त

मॉस्को। रूस ने चार विवादित प्रशांत द्वीपों में जापान के नागरिकों के लिए वीजा मुक्त यात्रा समझौते को समाप्त कर दिया है।

रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यूक्रेन की स्थिति पर जापान के रूस विरोधी प्रतिबंधों के जवाब में उनके नागरिकों के लिए वीजा-मुक्त यात्राओं को समाप्त करने की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि रूस और जापान के बीच 1999 में हुए समझौते के तहत पूर्व निवासियों और द्वीपों के उनके परिवार के सदस्यों को रूस के नियंत्रित द्वीपों पर बिना वीजा के यात्रा की अनुमति दी गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *