भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि सरकार ऑनलाइन गेमिंग पर लगाम कसने के लिए जुआ अधिनियम का दायरा बढ़ाने जा रही है।

डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि ऑनलाइन गेमिंग एक्ट पर रोक लगाने के लिए सरकार पब्लिक गैंबलिंग (जुआ) एक्ट का दायरा बढ़ाने जा रही है। इसमें और धाराएं भी जोड़ी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में करीब तीन महीने का समय लग सकता है क्योंकि बाकी राज्यों से भी जानकारी बुलवाई जा रही है।