मदरसा में मिला 11 साल के छात्र का शव, दो दिन से था गायब

हरियाणा के नूंह में मदरसे में एक 11 वर्षीय एक बच्चे का शव मिला है। बताया जा रहा है कि यह बच्चा बीते दो दिन से लापता चल रहा था। मृतक के परिवार के लोगों का कहना है कि बीते एक साल से मदरसा में पढ़ने जाता था। लापता बच्चे का शव मिलने के बाद घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की समीर के रूप में हुई पहचान, सड़ने लगा था शव

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान समीर के तौर पर हुई है। यह पिनगवां थाना क्षेत्र के टेड गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, मृतक बच्चा गांव शाह चौखा में दरगाह वाला मदरसे में रहता था और वहीं पढ़ता था। पुलिस को इबादत कक्ष से सटे एक पुराने कमरे से उसका शव मिला। बताया जा रहा है कि शव में सड़ने लगा था और उसमें बदबू आने लग गई थी।

परिवार को हत्या का शक

समीर के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पिनगवां थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस बारे में जानकारी देते हुए नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि शव के सड़ने की वजह से उसपर चोट के निशान नहीं दिख रहे है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मुर्दाघर में रख दिया है। आज डॉक्टरों का एक बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *