टीचर्स डे पर मजीदिया पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम

सरधना। शिक्षक दिवस के अवसर पर ईदगाह रोड स्थित मजीदिया पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें प्रबन्धक मौहम्मद जफर कुरैशी ने छात्रो को शिक्षा का महत्व समझाते हुए बताया कि एक शिक्षक ही है जो मनुष्य को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाता है और जीवन में सही और गलत को परखने का तरीका बताता है। कहा जाता है कि एक बच्चे के जीवन में पहली शिक्षक उसकी मां होती है वहीं दूसरे स्थान पर शिक्षक होते है जो हमें सांसारिक बोध कराते हैं। जिस प्रकार एक कुम्हार मिट्टी को बर्तन का आकार देता है ठीक उसी प्रकार शिक्षक छात्र के जी वन को मूल्यवान बनाता है। प्रत्येक वर्ष डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

इस दिन आजाद भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था वह बनारस विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे है। छात्रो ने शिक्षको के सम्मान में नाटक और नृत्य प्रस्तुत किया और उनके  द्वारा बताया गया कि प्रत्येक छात्र के जीवन में शिक्षक की क्या भूमिका है और शिक्षक प्रत्येक वर्ष छात्र के भविष्य बनाने के लिये कितनी मेहनत करते है।

इस अवसर पर छात्रो ने नाटक और नृत्य प्रस्तुत किये जो कि शिक्षक दिवस से सम्बन्धित थे विभिन्न प्रोग्राम में बच्चों ने भाग लिया नाज़िश, हुमैरा, अमन, फैज़, दानिश, अरमान, फैसल, सुबहान, हमजा, नबिया, जोया, हुमा, अब्दुल अहद, मौ० आकिब अरहान, मी० आतिफ और रुही मिरवा इस विशेष अवसर पर प्राचार्या श्रीमति डॉ० सोनिया गर्ग, श्रीमति रुपा चाँदनी, चौधरी,कु० लायबा अन्सारी कु० तसनीम कु० अर्शी कु० चांदनी कुछ फरहीन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *