सरधना। नगर के नेशनल पब्लिक स्कूल में टीचर डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने शिक्षक दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इसी के साथ छात्र छात्राओं ने अपने टीचर्स को गिफ्ट देकर उनका सम्मान किया । कर्यक्रम का संचालन आयशा व शमशा ने संयुक्त रुप से किया । स्कूल प्रबंधक सदस्य राणा ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व को बताया उन्होंने कहा कि जन्म देने वाले माता पिता के बाद शिक्षक का ही दर्जा होता है बिना गुरु के कोई भी इंसान किसी भी क्षेत्र में तरक्की नहीं कर सकता इसलिए हमेशा गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में नेहावर्षा सोम का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय की प्रिंसिपल मीनाक्षी शर्मा ने टीचर्स को उपहार दिए और सभी को शिक्षक दिवस की मुबारकबाद दी।
