मिथुन समेत ये राशि वाले थोड़ा बचकर पार करें समय, इन्हें मिलेगी दिनों-दिन तरक्‍की

मिथुन समेत ये राशि वाले थोड़ा बचकर पार करें समय, इन्हें मिलेगी दिनों-दिन तरक्‍की

मेष-रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा नरम-गरम अभी भी चल रहा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से दिनोंदिन तरक्‍की करते जा रहे हैं। एक शुभ समय कहा जाएगा। कोई समस्‍या की बात नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। पीली वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। वाहन तेज न चलाएं। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापार आपका सही चल रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों की शादी तय हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा है। प्रेम-संतान बहुत अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई और सकारात्‍मक स्थिति बन रही है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कर्क-गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शत्रु परास्‍त होंगे। प्रेम बहुत कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। संतान भरपूर सहयोग करेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बहुत ही शुभ संकेत दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-भावनात्‍मक सम्‍बन्‍धों में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए आपको। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्‍छा समय है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार सही चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

कन्‍या-भौतिक सुख-संपदा में वृ्द्ध‍ि होगी लेकिन घर का तापमान बढ़ा रहेगा। तू-तू, मैं-मैं बढ़ेगा। ध्‍यान देकर चलें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम, संतान अभी भी मध्‍यम चल रहा है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-व्‍यापारिक सफलता मिलेगी। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का साथ होगा। हर दृष्टिकोण से एक सही समय, उत्‍तम समय दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-रुपए-पैसे का आवक बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। वाणी के कारण आपस में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। निवेश करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य आपका ठीक चल रहा है। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार सही चल रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु-मन निरंतर परेशानी में रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। एक ढंग से सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार भी होगा। थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम, संतान, व्‍यापार सही चलेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें। जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

मकर-नेत्र पीड़ा, सिरदर्द, अनायास और काल्‍पनिक भय परेशान करेगा। साझेदारी में समस्‍या हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य भी मध्‍यम है। फिर भी व्‍यापार, प्रेम और संतान अच्‍छा चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। नए मार्ग भी प्रशस्‍त होंगे आय के, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान भी मध्‍यम है लेकिन व्‍यापार बहुत अच्‍छा चलता रहेगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। व्‍यापारिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। एक सुखद समय है। फिर भी स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान, व्‍यापार बहुत अच्‍छा रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *